इसुआपुर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट-अज़हर करीम:
इसुआपुर(सारण) । महावीर कांवरिया संघ इसुआपुर के बैनर तले बाजार स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में सोमवार को अखण्ड अष्टयाम की शुरूआत हुई । जिसके लिए 51 कांवरिये गाजे-बाजे के साथ सुबह डोरीगंज घाट से कलश में गंगाजल लाए । जिसे इसुआपुर बाजार के बाबा लालदास के मठिया परिसर स्थित तालाब के जल के साथ मिश्रित कर सैकड़ों महिला व पुरूष सदस्यों ने जलभरी की । गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई । जो यज्ञस्थल पहुंची तथा पंडित नंदकिशोर चौबे , शीलानाथ चौबे व मोहन पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा पाठ के साथ अष्टयाम की शुरूआत हुई । मंगलवार की रात चंपारण की चैती देवी महिला मंडली के सदस्यों द्वारा रामविवाह तथा कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कलश यात्रा का संचालन राजेन्द्र सिंह कुशवाहा , राजेश सिंह कुशवाहा , भृगुनाथ चौरसिया , ढ़ोलन सिंह , संजय प्रसाद , मोहन सिंह कुशवाहा व जयमंगल सिंह कुशवाहा कर रहे थे ।