एस पी ने किया बालू घाटों पर छापेमारी , दो बालू लदें नाव जप्त-

डोरीगंज(सारण):
“”””””””””””
सारण एस पी हर किशोर राय ने चिरांद के तिवारी घाट के सामने गंगा नदी से दो लाल बालू लदे नाव को जब्त किया है । हालांकि पुलिस बल को देख नाव पर कार्यरत मजदूर नदी में कूद कर फरार हो गए । स्थानीय सूत्रों के अनुसार तीन महीने तक नदी में खनन पर रोक के बावजूद खनन , भंडारण व परिवहन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा था। तिवारी घाट पर पुलिस पिकेट के होने के भी बावजूद दिन हो या रात नावों का परिचालन होता है। शायद इसकी सूचना पर ही पुलिस कप्तान हर किशोर राय व जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तिवारी घाट पर अचानक छापेमारी की। सारण एस पी व भारी संख्या में पुलिस बल को देख हड़कंप मच गया। नाव को लेकर नाविको में अफरा तफरी सी मच गयी जिससे वे नावे लेकर किनारों से नदी की तरफ भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार छापेमारी की बात की भनक पहले व्यवसायियों को लग चुकी थी। जिसके चलते नावों का परिचालन बहुत कम था। हालांकि एस पी महोदय घाट पर थे तो कई नाव बालू उतार वापस बालू लादने जाते दिखे। जिसको देख देर संध्या में मोटरबोट से खुद पुलिस बल के साथ नदी में देर रात तक छापेमारी किये। जिसमें दो नाव को जब्त किया ।
छापेमारी में डोरीगंज थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद, ए एस आई कपिलदेव राम समेत पुलिस बल भी शामिल थे। थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया दोनों जब्त नावों पर प्राथमिकी दर्ज कारवाई की जा रही है ।