बेतिया – गौनाहा:– *चम्पारण वीरप्पन शेख मुस्तफा को अपराधियो ने गोली मारकर की हत्या*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ मस्जिद में ऐशा के नमाज के वक्त अपराधी गोली मार हो गये फरार ।
✍ दो दशक पुर्व से अपराध के दुनिया मे रखा था कदम ।

✍ जंगल की किमती लकड़ीयों से दो दशक पुर्व किया था तस्करी का सुरूवात ।
✍ अभी तक करीब 49 मामले है दर्ज ।
✍ हत्या के बाद पहुंची पुलिस के गाड़ी पर हुआ पथराव ।
✍ अपने दबंगई के बल पर सौकडो एकड अवैध जमीन पर किया था कब्जा ।
✍ अपराध के मामले मे दर्जनो बार गये थे जेल ।
गौनाहा प्रखंड अंतर्गत सहोदरा थाना क्षेत्र के प्रसौनी गांव मे मंगलवार की शाम 7:30 बजे गांव के ही मस्जिद में ऐशा के नमाज आदा करते समय अपराधियो ने गोली मार हत्या कर दी ।
मस्जिद मे मृतक के खुन के धब्बे का निशान मौजूद है ।

परिजनो ने बताया कि हत्यारे दो बाइक पर सवार थे । अपाची बाइक बिना नम्बर प्लेट का था । नमाज आदा करने के समय मस्जिद के बाहर गाड़ी खडी कर एक अपराधी मस्जिद के अंदर दाखिल हुआ और नमाज आदा कर रहे शेख मुस्तफा के गर्दन पर गोली मार कर भागने मे सफल रहा । वही परिजनो के द्वारा अपराधियो की पहचान कर ली गई है ।
*अपराधी भागते समय एक बच्चे को मारा ठोकर*
अपराधी भागते समय बगल के गांव वन बैरिया मे 8 बजे रात्री के करीब प्रदिप महतो के 13 वर्षीय नवम वर्ग के छात्र प्रथम कुमार को बाइक से ठोकर मारते हुऐ भागने मे सफल रहा ।
*शेख मुस्तफा का अपराधीक एतिहास*
शेख मुस्तफा 2004 में अपराध के दुनिया में कदम रखा । और जंगल के किमती लकड़ीयों का तस्करी से अपराधिक जीवन का सुरूवात किया । जिसको लेकर इसके विरुद्ध कुल 26 मामले फॉरेस्ट एक्ट का मामला वन विभाग में दर्ज है ।

वही किमती लकड़ी के तस्करी से अपराध का जीवन का शुरूआत करने वाले 60 वर्षीय मुस्तफा मादक पदार्थो से लेकर पत्थर, बालू, मिस्कट के साथ-साथ कई संगीन अपराधो में संलीप्त बताया जाता है । इसके साथ-साथ करीब 110 बिगहे लोगो का अवैध जमीन अपने दबंगई के बल पर हथियाया जिसमे लगभग सौ बिगहा जमीन बरवा बरेली निवासी मुसा मिया का सामिल है जो कभी एक साथ पाटनर हुआ करते थे । और आज कई वर्षो से एक दुसरे के विरुद्ध मुकदमा लडते आ रहे है ।

आजकल सखुआ, खैरा जैसी किमती लकड़ीयों का तस्करी करने वाले मुस्तफा का कद इतना ऊचाँ हो गया कि वो चम्पारण वीरप्पन के नाम से जाना जाने लगा । मुस्तफा के नाम से इलाका डरने लगी और उसी का भय दिखाकर मुस्तफा सैकड़ो एकड बालू, पत्थर, मिश्कट के लिज पर अवैध कब्जा कर करोड़पति बन बैठा । मुस्तफा के खिलाफ कुल 49 मामले दर्ज हुऐ जो सहोदरा, मानपुर, सहित कोर्ट परिवाद का मामला बताया जाता है । सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि चार से पांच मामले सहोदरा थाने में दर्ज है । शेख मुस्तफा तस्करी, मारपीट, जमीनी विवाद आदि के मामले में दर्जनो बार जेल जा चुका है ।
*मुस्तफा के हत्या के बाद प्रसौनी गांव मे बढी पुलिस की चौकसी*
मुस्तफा के हत्या के बाद मंगलवार को ग्यारह बजे रात्री से एकवा प्रसौनी गांव मे पुलिस की चौकसी बढा दी गई है । इसी दौरान सहोदरा, गौनाहा, मानपुर, भंगहा पुलिस शक के दायरे में एकवा गांव पहुंची जहां राजेंद्र महतो व विवेक कुमार को पुलिस ने पकड लिया । जिसको लेकर गांव वाले पुलिस कि गाड़ी घेर पथराव शुरू कर गाड़ीयों का तोडफोड कर दोनो आदमीयों को छुडा लिया । वही एक चौकीदार का बाइक व पुलिसवर्दी ग्रामीणों ने छिन रखा है । जिसे तोडफोड कर छत विछत कर दिया गया है । वही मुस्तफा के मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने शक के दायरे में पडोसी मालगुजार मिया व जानसार मियां का घर तोडफोड कर दिया है । हत्या के मामले मे पुलिस अधीक्षक गौनाहा पहुंचे हुऐ है । वही घटनास्थल पर अभी चार थाना सहोदरा, मानपुर, भंगहा व इनरवा व्रज वाहन के साथ कैंप कर रही है ।
शेख मुस्तफा के पिता शेख दिलसार पचास वर्ष पुर्व साठी थाना क्षेत्र के धोबनी प्रसौना गांव से एकवा प्रसौनी आये थे और बहुत दिनो तक जनवितरण दुकनदार के रूप मे एकवा प्रसौनी सहित धमौरा पंचायत के कई गांव के ग्रामीणो का सेवा किये थे । वही शेख मुस्तफा अपने पिछे पुरा भरापुरा परीवार जिसमे तिन शादीशुदा लडके व आधे दर्जन नाती पोता छोड गये है ।




Recent Comments