मढ़ौरा(सारण) । सारण मंडल कारा के जेल सुप्रीडेंडेट ने सोमवार को मढ़ौरा तालपुरैना में प्रस्तावितअनुमंडलीय जेल की जमीन का निरीक्षण किया । सीओ रविशंकर पाण्डेय, सीआई धर्मेन्द्र श्रीवास्तव के साथ तालपुरैना पहुंचे जेल अधीक्षक ने जेल भूमी का विस्तार से जानकारी ली । प्रस्तावित जेल भूमी से मुख्य सड़क की दूरी, आवासीय गांव, परिवहन, यातायात की जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही ।बता दे कि जेल निर्माण के लिए जमीन चयन का कार्य पूर्व में ही पूरा कर लिया था । मिर्जापुर पंचायत के ताल पुरैना में स्थानीय प्रशासन ने भूमि का चयन किया गया है । करीब 25 एकड़ चिन्हित भूमि में 13.5 एकड़ रैयती और 11.5 एकड़ सरकारी जमीन बताया जा रहा है ‌। उक्त जमीन का जुलाई को सारण उपसमाहर्ता डा. गगन कुमार ने अक्टुबर महिने में डीएम डा नीलेश रामचन्द्र देवरे ने निरीक्षण किया था । चयनित जमीन को लेकर अधिकारियों में सहमति बनी है  । अब इससे सम्बंधित प्रस्ताव सरकार को भेजी जाएगी ।

सरकार को भेजी जायेगी रिपोर्ट :
जेल अधीक्षक ने कहा की जमीन जेल के लिए उपयुक्त है । वे रिपोर्ट को जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजेगे । मंडल उपकारा बन जाने से जिला जेल पर दबाव कम होगा ।-
रामाधार सिंह, जेल अधीक्षक सारण