जिला प्रशासन के खिलाफ युवा राजद ने निकाला आक्रोश मार्च
#भ्रष्टाचार व बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ की नारेबाजी

छपरा(सारण) : जिले में बढ़ती लूट, हत्या, रेप, अपहरण एवं भ्रष्टाचार, घोटाले के खिलाफ शहर में युवा राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला गया।सोमवार को राजद युवा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार महतो के नेतृत्व में निकाली गई आक्रोश मार्च शहर के सांढ़ा मठिया स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कचहरी स्टेशन रोड, योगिनिया कोठी, नगरपालिका चौक, थाना चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए सामाहरणालय पहूंचा। इस दौरान युवा राजद नेताओं ने सरकार व प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी किया। वहीं जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया । जिसमें युवा राजद नेताओं ने जिले में हत्या, लूट, रेप, अपहरण एवं भ्रष्टाचार को कंट्रोल करने में सरकार व पुलिस प्रशासन पर पुरी तरह विफलता का आरोप लगाया गया है। वहीं आक्रोश मार्च में शामिल वक्ताओं ने शिक्षा कें स्तर बद से बदतर , अपराधियों का बोलबाला, सदर अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज कराने वाले मरीजों का बेहतर इलाज का अभाव, अस्पताल में दिये जाने वाले नि:शुल्क दवा की अनुपलब्धता , मरीजों से रूई से लेकर सुई तक बाजारों से दवा मंगवाना, नल जल योजना में घटिया सामग्री के उपयोग,योजनओं में 60 प्रतिशत राशि कमीशन के नाम पर बंदरबाट , बिगड़ते कानून व्यवस्था को ठीक करने में सरकार पुरी तरह फेल है , जैसे कई आरोप लगाए गये। आक्रोश मार्च में युवा राजद ने व्यवस्था सुधार नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कहीं। जिसकी पूर्ण जवाबदेही सरकार व प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष जिलानी मोबिन, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पिंटू यादव, मिलन यादव, विकास कुमार यादव, शशिरंजन यादव, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, नौसाद आलम, अशोक कुमार यादव, अजय राय, आकिब सिद्धकी, राजेश चौधरी, उदय नारायण दास, प्रिंस सिंह, कुंदन यादव, पवन यादव, बब्लू कुमार यादव, संजय यादव, पप्पु यादव, अरविंद कुमार, हरिशरण, साकिर हुसैन सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।