इसुआपुर (सारण) : इसुआपुर प्रखंड के डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत के दर्जनों छठ घाट प्रांगणों में इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने मिट्टी भराई, इट्टीकरण-सोलिंग से लेकर पीसीसी-पक्कीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया है । वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया की इस साल ज्यादा बारिश की वजह से छठ घाटों पर जहाँ-तहाँ मिट्टी का कटाव व कहीं-कहीं छठ घाट प्रांगणों में जलजमाव हो गया था ।

जिसको लेकर उन छठ घाट प्रांगणों में मिट्टी भराई व सफाई का कार्य एक सप्ताह पूर्व से चला रहा है । वहीं डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायतों के पुरसौली योगीवीर पोखरा के दो छठ घाट प्रांगणों में पीसीसी का कार्य, नवादा मठिया छठ घाट प्रांगण में सोलिंग-पीसीसी का कार्य, नवादा यादव टोला में सोलिंग, पुरसौली स्कूल छठ घाट प्रांगण में मिट्टी भराई का कार्य, दरवाँ पूरब टोला के छट घाट प्रांगण में ईट्टीकरण-सोलिंग का कार्य, डटरा यादव टोला के 5 घाटों पर इट्टीकरण का कार्य, सहवाँ यादव टोला छठ घाट प्रांगण में ईट्टीकरण-सोलिंग का कार्य, सहवाँ पूरब टोला छठ प्रांगण में पीसीसी का कार्य, चाँदपूरा पश्चिम टोला छठ घाट प्रांगण में ईट्टीकरण-सोलिंग का कार्य, दरवाँ छठ घाट प्रांगण में सोलिंग-ईट्टीकरण का कार्य पंचायत मद से कराया जा रहा है ।