बीईओ ने हरपुरकोटवा विद्यालय का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : बीईओ डॉ. राजकुमारी ने बुधवार को प्रखंड के हरपुरकोटवा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम कई माह से लंबित होने की जांच की। उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति के गठन की क्या प्रक्रिया है और कैसे की गई है, इसकी शीघ्र जांच कर समिति का खाता खोलवा कर शीघ्र एमडीएम व अन्य संबंधित प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने को कहा।
—