एनडीए कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का दरियापुर में किया भव्य स्वागत

छपरा : जिले के दरियापुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पटना से गोपालगंज कार्यक्रम में भाग लेने जाने के क्रम में बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह,दरियापुर मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह और भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया।जहां पर बैंड-बजा के साथ लोगो ने श्री मोदी को फूल-माला देकर स्वागत किया। वहीं बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिलने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है।जिससे इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओ का भारी भीड़ ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष महेश राय , मुखिया पिन्टू सिंह ,मुखिया हरि सहनी ,मुखिया चंद्रदीप मांझी ,धनन्जय चौबे ,ओमप्रकाश सिंह, अमरनाथ शर्मा, पवन सिंह ,दीनदयाल राय, राजविकास,आनन्द सिंह,विनय शर्मा समेत सैकड़ो एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे ।