परवेज अख्तर/गोपालगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।मिली सूचना के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौल में छापेमारी करके गौतम कुमार व मोहमद को 135 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।जिनलोगों से सघन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।