जिलास्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, 250 छात्र छात्राओं को भी दिया गया सांत्वना पुरस्कार

अमनौर /सारण
जिलास्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने को लेकर भेल्दी के श्रीधर बाबा दारोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज परिसर में पुरुस्कार वितरण समारोह का पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व वैज्ञानिक डॉ. विजय एन सिंह व विशिष्ट अतिथि जेपीयू के पीआरओ डॉ केदार नाथ आयोजन समिति के सचिव शशिकांत, समाज सेवी लालती देवी मुखिया रमेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभावान बच्चों को चुन कर उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहायता प्रदान करना है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन कराये जाने के लिए आयोजन समिति को भूरी भूरी प्रशंसा की. माालूम हो कि जिलास्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजन समिति द्वारा पिछले 4 नवम्बर को अमनौर, परसा, भेल्दी, मकेर व मढौरा में जिले के 2000 प्रतिभागी छात्र छात्राओं से लिखित परीक्षा ली गई थी. जिसमें सफल प्रतिभागी छात्र छात्राओं में ग्रुप ए में – अभिषेक कुमार, जावेद अहमद, आशीष कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, राजकुमार साह, तरुण कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार गुप्ता, अदिति प्रतीक, काजल कुमारी, डाॅली कुमारी ग्रुप बी में – राजीव रंजन कुमार सिंह , अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, अर्पणा कुमारी, अमन राज, ओमनाथ दीक्षित, सोनल कुमारी, अर्चना कुमारी, देव प्रकाश तिवारी, राजीव कुमार ग्रुप सी में -आयान अख्तर, भमन सैफ, अर्पणा कुमारी, खुशी कुमारी, मोहम्मद आसिफ रजा, अंशु कुमारी, मुस्कान कुमारी, नवोदिता रानी, ऋषव गुप्ता, वहीं ग्रुप डी में – नीतीश कुमार, प्रिंस कुमार, मोहम्मद मुस्तफा आलम, राजन गुप्ता, सचिन कुमार, विधान कुमार, रवि कुमार, आदर्श कुमार, संजय कुमार, लक्ष्मी कुमारी, पलक कुमारी, प्रिया रानी तथा मौखिक परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं सभी ग्रुप से लगभग 250 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य राम प्रवेश पंडित, राजन कुमार, नवीन पुरी, अनिल सिंह, राजीव सिंह आदि सैकड़ों की संख्या छात्र – छात्राएं शामिल थे. सभा का संचालन पप्पू सिंह ने किया.