तरैया(सारण)। ग्राहक के केनरा बैंक खाते से 16 हजार रुपये की हेरा-फेरी कर लेने को लेकर तरैया थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव निवासी ललन राम ने थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है।पीड़ित का कहना है कि उसका खाता गुजरात के दमन केनरा बैंक शाखा में है।वह 15 नम्बर को मढ़ौरा के एक निजी सीएसपी से एक हजार रुपया निकाला था।उसके बाद उसके खाते से 16 नम्बर को एटीएम द्वारा एक बार 10 हजार और एक बार 06 हजार कुल 16 हजार की निकासी कर ली गयी है।जबकि उसका एटीएम उसके पास ही है।जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।