अमनौर में रुपे-कार्ड वितरण कैंप का हुआ आयोजन, बैंक ग्राहकों के बीच कार्ड वितरण कर किया गया पिन जेनरेशन

अमनौर /सारण
अमनौर एसबीआई की शाखा में रुपे- कार्ड वितरण कैम्प आयोजित कर ग्राहकों के बीच रुपे – कार्ड वितरण कर पिन जेनरेशन सक्रियन किया गया.

शनिवार को आयोजित कैम्प में मुख्य अतिथि प्रधान कार्यालय पटना के सहायक महाप्रबंधक बेला खोसला ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस इत्यादि योजना के महत्व व उनकी बारीकियों को साझा किया. उन्होंने रुपे – कार्ड के लिए भारत सरकार की प्राथमिकता की भी चर्चा की. सक्रिय रूपे कार्ड पर दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा को कैम्प में आये ग्राहकों को बताया. इसके पूर्व शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, एफआई प्रबंधक, सारण बी. सी. पाण्डेय, सेव सौल्युशन्स प्राइवेट लिमिटेड से बीसी प्रतिनिधि अमन मिश्रा व सीएसपी प्रतिनिधि मंडल की ओर से दीपक कुमार सिंह ने सहायक महाप्रबंधक बेला खोसला को बुके भेंट कर स्वागत किया.

इधर ग्राहक रुपे कार्ड मिलने के बाद काफी उत्साहित दिखे. उक्त मौके पर मुख्य रूप सीएसपी संचालक मंटू सिंह, राजीव सिंह, रमेश कुमार राय आदि सैकड़ों की संख्या में बैंक ग्राहक व सीएसपी संचालक मौजूद थे.
अमनौर में रुपे-कार्ड वितरण कैंप का हुआ आयोजन, बैंक ग्राहकों के बीच कार्ड वितरण कर किया गया पिन जेनरेशन




Recent Comments