जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन किया गया

पटना। देश के 73 वा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय आदर्श ग्राम खोरीपाकर तत्वधान में मुख्य अतिथि वैद रामानंद गिरि द्वारा झंडा तोलन किया गया, जिसमें राष्ट्रगान समाप्त होने के वैद जी ने कहा, (गणतंत्र दिवस) भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। … एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इस अवसर पर रामपुर पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड कमिश्नर धर्मेंद्र गिरि, ग्रामीण सज्जन, भूतेली गिरि, जलेश्वर गिरि, रामनाथ गिरि ,कमलेश गिरि, रोहित गिरि, रौशन गिरि, अभिसेख गिरि, एवं कई युवा एवं युवतियां शामिल हुई।