जहाजपुर:लंकामुखी हनुमान मंदिर मे पांचवीं बार होगा 56 भोग का आयोजन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 4 अप्रैल। हर वर्ष कि भांति हनुमान जयंती कि पूर्व संध्या पर लगातार 5वीं बार लंका मुखी हनुमान मंदिर बारह देवरा मे विशाल 56 भोग का आयोजन आगामी 10 अप्रैल को होगा।
                   भाजपा मनोनीत पार्षद, वकील दीपक सिंह चौहान ने बताया की 56 भोग आयोजन के साथ साथ भव्य आरती, बाहर से आये हुए पहलवानों द्वारा व्यायाम प्रर्दशित किया जायेगा। इस आयोजन मे मुख्यत: वकील देवकिन्दन,गोपीचन्द झंवर,अशोक आगाल,अनिल भुवालिया,प्रकाश भुवालिया का योगदान रहेगा।