बिहार चैम्पियन बन लौटी बेटियों का हुआ  स्वागत
——–
वरूनेश आनंद वरुण की रिपोर्ट 
——-
मैरवा –  (सीवान)
बिहार राज्य हैन्डबाल संघ द्वारा शेखपुरा जिला के बरबिघा प्रखंड के डिवाईन  लाईक पब्लिक स्कूल में आयोजित चौथी बिहार राज्य एसोसीएशन कप 2016-17 में सिवान की बेटियों ने लगातार तीसरे वर्ष विजेता खिताब जीत कर इतिहास रच दिया .यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2017 तक आयोजित हुआ जिसमे राज्य  की प्रमुख आठ जिलों की  महिला टिमों ने भाग लिया .सिवान ने इसके पुर्व की सभी मैचों को जीत कर  सेमिफाईनल में प्रवेश किया .सेमिफाईनल में मेजबान शेखपुरा को 12-1 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया .फाईनल में बेगुसराय की टीम को 14-7 से रौद कर लगातार तीसरे वर्ष विजेता खिताब अपने नाम कर अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया .सिवान की गोलकीपर सुमन कुमारी को बेस्ट गोलकीपर का आवार्ड मिला जबकी कप्तान रिंकू कुमारी को प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर के आवार्ड से सम्मानित किया गया .जिला सचिव  संजय पाठक ने बताया की इस टीम को जीत दिलाने में सभी सदस्यों का योगदान रहा . पाठक ने बताया की टीम आज जैसे ही विजेता कप लेकर हिमेश्वर खेल मैदान पाहुंची गाँव के पुरुष और माहिलाये अपनी इन बेटियों के सम्मान में जो कुछ भी उपलब्ध हो सका लेकर दौड़ पडी.इस टीम में सुमन कुमारी ,धर्मशीला कुमारी ,गायत्री कुमारी ,खुशबू कुमारी ,ममता कुमारी ,चंदा कुमारी ,रागिनी कुमारी ,रिंकू कुमारी ,इन्दू कुमारी ,मनिशा कुमारी ,निशा कुमारी ,राधा कुमारी शामिल थी .जबकि टीम कोच राष्ट्रीय हैंडबाल प्लेयर विवेक कुमार सिंह गये थे.हिमेश्वर खेल मैदान के कार्यालय  में इन खिलाडीयों का स्वागत किया गया .इस अवसर पर बसंत पाठक  बलिन्द्र ठाकुर .अरुण पांडे .श्रीकान्त यादव ,राजेश्वर यादव,  बुला सिंह साहित अनेको ग्रामिण उपस्थित रहे.इनके विजेता बनने पर हैंडबाल के जिलाध्यक्ष ईश्टदेव तिवारी .उपाध्यक्ष काशिनाथ मिश्र,सुनिल दुबे ,प्यारेलाल शर्मा साहित कइ अन्य  लोगों ने बधाईयाॅ  दी ।