जलालपुर(सारण)। कोपा थाना पुलिस व कोपानगर पंचायत के प्रतिनिधियों के बीच पुलिस सप्ताह के अवसर पर हेमनारायण सिंह स्टेडियम कोपा में फ्रेंडशिप मैच का आयोजन किया गया। पुलिस 11 की टीम ने प्रतिनिधि 11 को 9 विकेटो से पराजित कर दिया। कोपा प्रतिनिधि 11 की टीम ने 12 ओवरो में 8 विकेटो पर 49 रन बनाएं
। जवाब में पुलिस 11 की टीम ने 3.4 ओवर में ही एक विकेट खोकर आवश्यक विजयी रन बना लिए। एस ई सोनू कुमार ने विजयी छक्का लगाया।पुरस्कार वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमनारायण सिंह व राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय ने किया।मौके पर थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार, राहुल कुमार सिंह, विजय कुमार, गिरिघर सोनी,रवि सोनी कन्हैया कुमार सहित दर्जनों अन्य भी थे।