
मांझी(सारण)। माँझी मध्य मण्डल सहित सभी शक्ति केन्द्रों पर बिहार जन संवाद रैली वर्चुअल डिजिटल के माध्यम से सैकड़ो कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए जमे रहे। माँझी मध्य पूर्वी मण्डल अध्य्क्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि उनके सम्बोधन से लोगो मे जागरूकता के साथ साथ स्वावलंबी बनाने एवम रोजगार के अवसर प्रदान करने की सरकार पहल कर रही है। डिजिटल जन संवाद रैली को लेकर माँझी प्रखण्ड में सुबह से लोगो मे उत्साह देखा गया। पूर्वी शक्ति केन्द्र पर बदरे मोनिर खान, बबलू शर्मा, सूर्यप्रकाश तिवारी, निर्मल बाबा,कमल कुमार शर्मा,पूजा शर्मा,गुलशन कुमार आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments