मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से वाहन चेकिंग के दौरान एक शराब लदी कार जब्त किया। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि कार की सीट के नीचे बने विशेष प्रकार के तहखाने से डेढ़ सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। यूपी के बलिया से आ रही कार में लदे शराब की डिलीवरी छपरा शहर में दी जानी थी। गिरफ्तार तस्कर राजू गुप्ता यूपी के फर्रुखाबाद के महमदाबाद का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।