
जलालपुर पंचायत मे स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए लगा चौपाल-
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत मे पंचायत भवन पर स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए लोगों को जागरुक करने के उदेश्य से चौपाल लगायी गयी ।
चौपाल मे अपने संबोधन मे स्वच्छता अभियान के लिए पटना से आए स्टेट टीम के एसआरपी अनामिका कुमारी , डीआरपी गौतम कुमार राय ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी लोगों को जागरुक होना होगा एवं अपने अपने घरों मे शौचालय निर्माण कराना होगा ।
खुले मे शौच करने से अनेक प्रकार की बिमारियाँ फैल रही है । वातावरण दूषित हो रही है ।
उन्होंने इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों से सहयोग करने की बात कही एवं लोगों को जागरुक करने ,शौचालय निर्माण करने एवं उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने सहयोग करने एवं जागरुकता फैलाने मे सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
इसके लिए प्रत्येक वार्ड मे आमसभा कराने का निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पंचायत समिति सदस्य हरेश राय , रंधीर कुमार , सरपंच प्रतिनिधि रजनीश कुमार , स्वच्छाग्रही देवनाथ चौधरी ,वार्ड सदस्य चन्द्रभुषण कुमार, व्यास राम , राकेश कुमार , राजारहिम , शिक्षक सुमन जी दिग्विजय बब्लु, रामनारायण राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments