मांझी। मांझी प्रखंड मुख्यालय से सटे करीब आधा दर्जन गांव के दर्जनों परिवार करीब तीन माह से घर में घुसे पानी अथवा घर के चारों तरफ बारिस के पानी से उतपन्न जल जमाव से बुरी तरह परेशान हैं। जलजमाव के कारण मांझी बनवार पथ पर महीनों से आवगमन बुरी तरह वाधित है। तथा माली टोला और थाना बाजार गंवई सड़क पर घुटने भर पानी जमा हुआ है। घरों में घुसे बारिस तथा नाली के पानी से आ रही बदबू से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। मांझी पूर्वी पंचायत के माली टोला चौबाह स्थान थाना बाजार गोड़ा पर तकिया पर उत्तर टोला के अलावा महादलित बस्ती के लोग बेहद परेशान हैं। जलजमाव से उतपन्न सडांध से महामारी फैलने की आशंका से लोग दहशत में हैं। जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन व मुखिया ने शुरुआती दौर में आंशिक भी प्रयास किया था पर वह प्रयास ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। नाली व पइन आदि पर वर्षों से जारी अतिक्रमण को जल जमाव का मुख्य कारण बताया जा रहा है।