
डोरीगंज -:
“””””””””””
5 अप्रैल 2016 से लागू बिहार मे शराबबंदी कानून के आज चार साल 5 महीने का समय बीत चूका है बावजूद इस दिशा मे पुलिस के द्वारा कारोबारियों के विरुद्ध लगातार धड़ पकड़ व गिरफ्तारी अभियान चलाए जाने के बावजूद भी इस धंधे को चोरी छिपे चलाने वाले कारोबारियो के हौसले आज भी बुलंद है ।
जिससे परेशान अवतार नगर थानाक्षेत्र के मुरऊतपुर गाँव के सैकड़ो
की संख्या मे लोग व बच्चे बुधवार की सुबह सड़क पर उतर आए व गाँव मे खुल्लेआम बिक रही शराब को लेकर विरोध मार्च निकाला।
जिसके दौरान गाँव मे शराब की बिक्री बंद करो आदि स्लोगन लिखी पट्टियाँ हाथो मे थामे स्थानीय लोगो ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर अपने आक्रोश का इजहार किया ।
लोगो ने बताया कि गाँव मे कुछ लोगो के द्वारा खुल्लेआम शराब की बिक्री की जाती है जिसके कारण गाँव मे नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ गया है जिसके कारण गाँव की महिलाए व युवतियों का घरो से निकलना भी अब मुश्किल हो गया है नशेड़ियों के द्वारा महिलाओं पर फब्तियां कसी जाती है।
जिसे लेकर गाँव का माहौल ख़राब होता जा रहा है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुलिस इस पर तत्काल रोक लगाने मे विफल साबित होती है तो हम इसे लेकर व्यापक रूप से आन्दोलन चलाएगे।
थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि जल्द ही छापेमारी कर अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। छापेमारी के लिए टीम भेज दी गयी है ।




Recent Comments