पकडीदयाल के अभिषेक कुमार ने मैट्रिक मे80% से ज्यादा अंक लाकर सिरहा का नाम बढाया

☞ देवेन्द्र कुमार कुशवाह ज़िला प्रमुख “दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.) बिहार:- पकडीदयाल के सिरहा गांव के युवा समाजसेवी मुन्ना कुमार के भतिजा अभिषेक कुमार ने 80% से ज्यादा अंक लाकर अपने गांव सिरहा के साथ अपने पिता दशरथ प्रसाद व् माता उषा देवी का नाम रौशन किया.
विज्ञान में 91 तो गणित में 89 और हिन्दी में 79 अंक के साथ डिसटिंक्सन प्राप्त किया है .परिवार में मुन्ना कुमार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर आज कोलेज में शिक्षक है और समाज सेवा में राष्ट्रिय-अंतराष्ट्रिय नाम कमा रहे है.

अभीषेक के पिता नन-मैट्रीक है तो माता अनपढ़ है .आगे उच्च पढाई करके इंजीनीयर बनना चाहता है और समाज की सेवा करना चाहता है .