बेतिया – लौरिया:– सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
           
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा लौरिया प. चम्पारण बिहार:– 
इस बार बिना लाइसेंस कराए सरस्वती पूजा करने वालों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर रहेगी । बिना लाइसेंस लिए पूजा करना महंगा तो पड़ेगा ही , साथही डीजे बजाते पकड़े जाने पर जेल की हवा खाना बोनस के रूप में मिलेगा । अश्लील गाना बजाते धराने पर भी प्राथमिकी दर्ज होगी । उक्त बातें बुधवार को थानापरिसर में शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कही । श्री सिंह ने बैठक में शामिल सभी प्रभुद्धजनों व विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों आदि से कही । जिन्हें लाइसेंस लेना है ,वे थाना से फॉर्मेट लें लें । इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि तय रुट से ही मूर्ति विसर्जन हर हाल में 24 जनवरी तक कर देना होगा। इसमें कोताही बरतने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई निश्चित है । वहीं थानाध्यक्ष श्री कुमार ने लाउडस्पीकर बजाने की चाहत रखने वालों को थाना से अनुमति लेना होगा । प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी लोकेश मिश्र ने कहा कि इस पर्व को अच्छे ढ़ंग से मनाएं। कोई वैसा कार्य न करें, जिससे आपको परेशानी हो जाए। प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी ने भी बैठक में आए सभी लाइसेंसधारियों से अपील की कि इस पर्व को ठीक से मनाएं । मौके पर भूलन यादव ,डॉ ब्रजेश तिवारी, सगीर मियां, कन्हैया कुशवाहा, संजय सिंह, विनय कुमार, मजिस्टर राव ,जीतेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।