सिवान :मिट्टी नमूना संग्रहण का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
प्रशिक्षण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार थे शामिल
#परवेज़ अख्तर/ सिवान :
मिट्टी नमूना संग्रहण का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला कृषि कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्धघाटन उजिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र वर्मा, परियोजना निर्देशक आत्मा दिनेश प्रसाद, उप परियोजना निर्देशक आत्मा कालिकांत चौधरी एवं मृदा प्रयोगशाला के रविंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में कृषि मृदा विशेषज्ञ द्वारा 19 प्रखंडो से आए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयकों तथा किसान सलाहकारों को मिट्टी के नमूने को कैसे लेना और है और इसका जांच कैसे किया जाना है इसकी पूरी जानकारी दी गई। वही परियोजन निर्देशक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले को 22 हजार 681मिट्टी नमूना संग्रह करने का लक्ष्य और एक लाख 25 हजार 403 मृदा कार्ड वितरण करने का लक्ष्य है इसकी जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र वर्मा ने कहा की जिला के खेतों को अधिक उपजाऊ बनने के लिए मिट्टी की जांच आवश्यक है। जिससे किसानो को खेती करने में आसानी होगी। इन्होंने बताया कि मिट्टी का नमूना कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी बिना खेत गए नही ला सकते है। कारण की जबतक खेत में नही जाएंगे तब तक ऑनलाइन ग्रीड खुलेगा ही नही। ग्रीड तभी खुलेगा जब पदाधिकारी या कर्मी उस खेत में जा कर खड़ा होगा तो ग्रीड खुलेगा। ग्रीड फॉर्मेशन पूर्णतः सैटेलाइट से जुड़ा है। इस तरह से अब कोई भी कही का मिट्टी नही ला सकता है। इस मौके पर सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार, अवनीश कुमार पांडेय, मनोहर कुमार, डॉ विमल कुमार, रवि कुमार आदि कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित थे।




Recent Comments