पटना। जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम “रोटी बैंक पटना”हर शनिवार की तरह आज 11, सितंबर ,शनिवार भी 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक, असहाय, रोड पर जीवन यापन कर रहे, बेघर हुए लोगों को, दरिद्र नारायण का, जरूरतमंदों का लगभग 200+लोगों को रोटी बैंक के युवा सक्रिय सदस्यों द्वारा भोजन कराई गई। कार्यक्रम के संयोजक, संचालक,सन् ऑफ गोस्वामी, युवासमाजसेवी, योगीराज आर्यन गिरि ने कहा, जीना तो इसी का नाम जिसने ये राज जाना, है काम आदमी का आदमी के काम आना। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि, युवा विद्यार्थी सौरभ जी थे और विशिष्ट अतिथि मनजीत सिंह थे। युवाओं ने सर्धा पूर्वक सेवा का काम करने का काम किया। इस मौके पर, चुन्नू द्विवेदी, रवीश कुमार, पंचन कुमार, सुनील यादव, कई युवा साथी मौजूद थे।