जयकार के उद्घोष से शहर हुआ भक्तिमय

✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के 20 अखाड़ों का प्रदर्शन किया गया। सभी अखाड़ों में हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैंड पार्टी के साथ लोग अपने-अपने हाथों में लाठी, भाला लेकर शहर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए मौनिया बाबा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा।इस दौरा युवाओं ने करतब दिखा लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
हर अखाड़ों को बीच-बीच में रोकर करतब दिखाए जा रहे थे।