बीडीओ ने आदेशपाल मांगा 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण
✍परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने कार्यालय से एलएसबीए शिविर का पत्र प्रमुख को नहीं तामिल करने विरोध में गुरुवार को आदेशपाल से स्पष्टीकरण पूछा है। बीडीओ ने बताया कि शिविर का पत्र प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार सिंह एवं बीडीसी को तामिल नहीं किया है। इसकी शिकायत प्रमुख ने जिला प्रशासन से की। इससे प्रशासन को फजीहत व शर्मिंदा का बोझ उठाना पड़ा है। ऐसे कार्यहीन आदेशपाल ऋषिकेश कुमार सिंह से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।