पानापुर (सारण )  प्रखंड क्षेत्र में संविधान के शिल्पकार डा. भीमराव अंबेदकर की जयंती पूरे धूम धाम से मनया गया। सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोंध भगवानपुर में स्थित एसएन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल एवं विधायक जनक सिंह डा. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पत्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। महादलित टोला भोरहा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाकपा माले के जिला सचिव सभापति राय भोरहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन फकीर, उपेंद्र कुमार, अनील कुमार रीतेश सिंह सहित दर्जनो लोगों ने भाग लिया। बसहिया पंचायत के सामुदायिक भवन के सभागार में स्थानीय मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह के देख रेख में अंबेडकर जयंती मनाई गई। जिसमें पंचायत के सभी वार्डो के वार्ड सदस्य के अलावे दर्जनो ग्रामीणों ने भाग लिया।