दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। चनपटिया के सिरिसिया विश्वास गांव में ससुराल वालों ने दहेज में चार लाख रूपया व बाइक की मांग को लेकर सीमा देवी को केरोसिन छिड़क जलाने का प्रयास किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा देवी की शिकायत पर उसके ससुराल के रामप्रित पटेल, राकेश पटेल, अर्जुन कुमार, अनिरूद्ध कुमार तथा गीता देवी को नामजद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। एफआईआर में सीमा ने बताया है कि ससुराल वाले बाइक व चार लाख रूपया अपने पिता से मंगवाने के लिए दबाव दे रहे थे। सीमा ने कहा कि उसके पिता गरीब है। वे पैसा व बाइक नहीं दे सकते है। तब नामजद अभियुक्त उसे मारने-पीटने लगे। सास ने शरीर पर केरोसिन छिड़क उसे जलाने का प्रयास किया। आसपड़ोस के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची।