जमीन के विवाद में हुई एक मारपीट की घटना में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के सिसवां रसूलपुर में पुराने जमीन के विवाद में हुई एक मारपीट की घटना में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये I घटना में एक तरफ से सिसवां निवासी विदेश्वरी सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें विदेश्वरी सिंह, कन्हैया सिंह, सीमा देवी का नाम शामिल है I सभी जख्मी का इलाज मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में कराया गया I

मामले में जख्मी विदेश्वरी सिंह ने परोसी रामपूजन महतों, शिवनारायण महतों, परमेश्वर महतों, मुखलाल महतों सहित नौ लोगों आरोपित किया है I प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी से पहले से जमीन का विवाद चल रहा था इसी को लेकर सभी आरोपी दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे I मना करने पर सभी आरोपी मिलकर मारपीट शुरू कर दी जिसमें तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये I आरोपी पर 40 हजार रूपया पाकेट से निकाल लेने का भी आरोप लगाया है I

इसी मामले में दुसरे पक्ष से शिवपुजन महतों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है I जिसमें गांव के विदेश्वरी सिंह, कृष्णा सिंह और कन्हैया सिंह को आरोपित किया है I मारपीट की घटना में शिवपूजन महतों का पोता अभिषेक कुमार और भतीजा जगलाल महतों जख्मी बताया गया है I शिवपूजन महतों ने आवेदन में कहा है कि आरोपी अपने खेत में बिना मजदूरी दिये काम कराना चाहते थे I इससे मना करने पर सभी पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है I