एकमा/मांझी। मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के इनायतपुर,मरहा, सोनबरसा,डुमरी,कौरु-धौरु, बंगरा,लेजुआर आदि पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों ने सारण जिलाधिकारी को एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर मतगणना में घोर अनियमितता की शिकायत करते हुए पुनः मतगणना कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में मीरा देवी,रिंकू देवी,कौशल्या देवी,नीतू देवी,कांति देवी,अनामिका सिंह,जॉनी कुमारी आदि का कहना है कि उक्त पंचायत समिति के उम्मीदवारों की मतगणना में घोर अनियमित बरती गई है। जिसमे कहा गया है कि मतगणना के दौरान किसी प्रत्याशी व उसके काउंटिंग एजेंट तक को नही बुलाया गया है। और नही उनकी उपस्थिति में ईभीएम की गणना की भी और नही कोई सूचना प्रत्याशियों को दी गई। जब हम लोग मतगणना हॉल में गए तो जानकारी मिली कि आपलोगो का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसको लेकर हमलोगों ने शिकायत की किंतु कोई सुनवाई नही की गई। जिसको लेकर उम्मीदवारो ने ईभीएम से पुनः मतगणना कराने व सीसीटीवी की फुटेज दिखाने की जिलाधिकारि से गुहार लगाई है।