
अनियमितता को ले ग्रामीणों तथा छात्रों ने किया हंगामा तथा शिक्षकों को बनाया बंधक
पानापुर ( सारण) : मंगलवार को थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेथौरा में सैकड़ों ग्रामीणों तथा छात्रों ने हंगामा किया तथा शिक्षकों को घंटों बंधक बनाया।ग्रामीणों तथा छात्रों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से विधालय में एमडीएम नहीं बन रहा है तथा छात्रवृति का भी वितरण नहीं हो रहा है।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने पहुँचकर ग्रामीणों को समझाया।तब जाके ग्रामीण तथा छात्र इस शर्त पर शांत हुए कि विभागीय पदाधिकारी को बुलाया जाय तथा स्थिति स्पष्ट किया जाय।




Recent Comments