टीम राणा के सदस्यों ने कोरोना वायरस को ले दलित बस्ती में बांटे साबुन, लोगों को किया जागरूक

दैनिक खोज खबर, छपरा

जिले के जलालपुर प्रखण्ड के अंतर्गत चौखडा ग्राम में टीम राणा के सदस्यों ने दलित बस्तियों में जाकर कोरोना वायरस को ले जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम राणा के सदस्यों ने घर घर जाकर कोरोना बीमारी से बचाव के तरीके बताए।


टीम राणा के सदस्यों ने दलित बस्ती में लोगों को साबुन बांटे और कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया पर्चा भी बाटा।
इसके अतिरिक्त टीम के सदस्यों ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का समर्थन करने की अपील लोगों से की और कहा कि रविवार को घर से बाहर न निकले व अपने काम अगले दस पन्द्रह दिनों के लिए टाल दे जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।


टीम के सदस्यों ने लोगो को यह भी बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं। सदस्यों ने लोगों से अफवाह न फैलाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की।

इस दौरान टीम राणा के सदश्य सुधांशु सिंह, बुलेट जी,राम कुमार, निरंजन, मुनेश्वर, संतोष, बहादुर आदि उपस्थित थे।