ग्रामीणों ने तालाब में डूबे व्यक्ति की जान बचाई

रिपोर्ट:परवेज अख्तर/सिवान ,दारौंदा (सिवान) :
थाना क्षेत्र के लीलासाह के पोखरा में सोमवार को एक डूबे हुए
व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिला के रसूलपुर थाना
क्षेत्र के चपरईठा निवासी भभीकन यादव के पुत्र जितेंद्र यादव (35)
सोमवार को सिवान के लिए बस पकड़ लिया। बस के अंदर उसे
इतनी बैचेनी हुई कि लीलासाह के पोखरा के समीप ही उतर गया
उतरने के बाद भी कोई राहत महसूस नहीं हुआ तो वह
पैर- हाथ धोने के उद्देश्य से पोखरा पर गए। वहां हाथ-पैर धोने
के क्रम में चक्कर आ गया और पानी में गिर गया।
गिरने के करीब एक घंटे बाद जब उसका शरीर पोखरा मेंं तैरने लगा तो
आसपास के ग्रामीण दौलत साह, अली हैदर, सत्येंद्र राम, प्रभुनाथ सिंह,
राजकुमार पंडित, विनोद तिवारी, कसमुद्दीन अंसारी आदि ने पोखरे से
व्यक्ति को निकाला तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर
सअनि शैलेश कुमार सिंह ने डूबे हुए व्यक्ति को प्राथमिक इलाज
कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा लाया गया।
उसके जेब से मिला आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान हुई।
उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों को पहुंचने पर उसे सौंप दिया गया।
उसे लेकर परिजन घर चले गए।
—




Recent Comments