बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान,पचरुखी (सिवान): थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 10 वर्षीया लड़की के साथ दुष्कर्म
मामले में आरोपित को पुलिस ने रविवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित आलापुर निवासी रमेश मांझी बताया जाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि उक्त आरोपी ने शनिवार की रात टीवी दिखाने के बहाने लड़की को बहला-फुसला
कर ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना के वक्त लड़की के परिजन
किसी शादी-समारोह में शामिल होने गए थे। जब परिजन रविवार को घर लौटे तो बच्ची ने
सारी बात अपनी मां काे बताई। इस मामले में लड़की के परिजन
महिला थाने में रमेश मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित
कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात रमेश मांझी को गिरफ्तार कर ली है
और पूछताछ कर रही है।
—




Recent Comments