जन्मोत्सव के साथ नौ दिवसीय अखंड अष्टयाम प्रारम्भ

भेल्दी(सारण)।भेल्दी के सराय बॉक्स स्थित श्रीधर बाबा राधे कृष्ण मंदिर में सोमवार को धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा पूजन के साथ भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य महोत्सव मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मध्य रात्रि से नौ दिवसीय अखंड अष्टयाम प्रारम्भ हुई।हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र से आसपास के गांव में भक्तिमय माहौल बन गई।आयोजनकर्ता संत श्रीधर बाबा के शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी ने बताया कि अष्टयाम 12 सितंबर तक चलेगी।पूर्णाहुति के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।