डायन कह कर महिला को पीटा
#बहु ने दर्ज कराई सात पड़ोसियों पर प्राथमिकी
तरैया।(सारण)।03.09.2018।
थाना क्षेत्र के भटौरा गाँव मे एक महिला को डायन कह कर उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।इस सम्बंध में पिड़ित की बहू सुनीता देवी ने अपने सात पड़ोसियों पर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमे शिवप्रसाद राय, मालती देवी,जयराम राय, संतोष राय, सतीश राय, राहुल राय तथा किस्मत देवी को अभियुक्त बनाया गया है।इनलोगो पर लोहे के रड से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है।