लहलादपुर:कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका से भी बेहतर सुविधा आज के समय में पटना एम्स में उपलब्ध है।आज कैंसर के मरीजों को इधर उधर भटकने की जरूरत नही है।उक्त बातें जनता बाजार में रविवार को कैंसर जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए पटना एम्स के कैंसर विभागाध्यक्ष डा जगजीत पांडे ने कही।उन्होंने कहा कि लोगों की मानसिकता है कि कैंसर बीमारी ठीक नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही जगह पर अगर इलाज होतो कैंसर ठीक हो जाता है।एम्स पटना में कैंसर के इलाज़ के लिए दुनिया की सबसे बेहतर सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वे पुरे बिहार में पिछले चार सालों से कैंसर जागरूकता को लेकर अभियान चला रहे है।
जगजीत पांडे ने कहा कि शारीरिक कैंसर को तो वे अपने इलाज से खत्म करते है।इसी तरह समाज में भी बहुत सारे कैंसर है जिसको खत्म करने के लिए वे महराजगंज लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।मौके पर भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी,पुर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह, विरेंद्र मिश्र कवी, राजेश पांडे,अशोक कुमार,बबन पांडे, बच्चा तिवारी, चौबे जी,मोहन प्रसाद आदि थे।