कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, पांच दर्जन से अधिक रोगियों का हुआ स्वास्थ्य चेकअप

प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा अमनौर अगुआन गांव के दलित बस्ती में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग पांच दर्जन रोगियों का स्वास्थ्य चेकअप डॉ सुनील कुमार द्वारा मुफ्त में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयंत सिंह ने किया. उक्त मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सुशांत सिंह, कार्यक्रम प्रवेक्षक लालबाबु गिरि, लालबहादुर राय, डॉ शंकर चौधरी, हरेश यादव, ललन प्रसाद सिंह, अजय प्रताप सिंह, शंभूनाथ द्विवेदी डॉ विजय सिंह आदि लोग उपस्थित थे. वहीं अरविंद राम को कांग्रेस पार्टी शामिल किया गया . उक्त मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि उक्त शिविर का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किया गया है.