मिस पैसिफिक बिहार की फाइनलिस्ट है सुप्रीति, बधाइयों का लगा तांता
विनीत कुमार, छपरा
सारण जिले की रहनेवाली सुप्रीति शांडिल्य मिस बिहार पैसिफिक कांटेस्ट में धूम मचा रही है। इस कांटेस्ट के फाइनल दौर में वह पहुँच चुकी है। बतौर फाइनलिस्ट सुप्रीति ने बताया कि पटना आ कर काफी अच्छा लग रहा है।

सुप्रीति मुख्य रूप से सारण जिले के एकमा प्रखण्ड के परसागढ़ के निकट देवढिया ग्राम की निवासी है। सुप्रीति के पिता अभय कुमार तिवारी एकमा प्रखण्ड के ही भुइली गांव के मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं वही माँ बिंदु तिवारी हाउस वाइफ हैं।
सुप्रीति अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उसके इस सफलता से एकमा समेत आसपास के लोग भी गदगद हैं। फिलहाल सुप्रीति के परिजन छपरा में रहते हैं।

सुप्रीति की माँ बिंदु तिवारी अपनी बिटिया की इस सफलता से काफी खुश हैं। उनकी इक्षा है कि सुप्रीति मिस बिहार बने व छपरा के साथ साथ पूरे सूबे का नाम रौशन करे। वही पिता अभय तिवारी भी बेटी को मिस बिहार बनते देखना चाहते हैं।
दूर दराज के रिश्तेदार सुप्रीति के परिजनों को बधाइयां दे रहे है। छपरा के लोग भी चाहते हैं कि सुप्रीति मिस बिहार बने व एकमा समेत सारण का नाम रौशन करे।

सुप्रीति ने बताया कि मिस बिहार कांटेस्ट में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें से अब मात्र 16 ही बच गयी हैं जिनके बीच फाइनल दौर की टक्कर होगी।
मिस बिहार कांटेस्ट के लिए ऑडिशन बीते 26 जनवरी से प्रारम्भ हुआ था। इस प्रतियोगिता का फाइनल अगले महीने होगा।
वीमेंस कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है सुप्रीति
———-
मिस पैसिफिक बिहार की फाइनलिस्ट सुप्रीति शांडिल्य पटना के जेडी वोमेन्स कॉलेज की छात्रा है। मगध यूनिवर्सिटी के तहत आनेवाले इस कॉलेज से वह फिलहाल कला संकाय से स्नातक कर रही है।

अपनी पढ़ाई के बारे में सुप्रीति ने बताया की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई है। इसके बाद उसने वाराणसी व मऊ में पढ़ाई की है। नेहरू इन्टर कॉलेज, मउ से उसने इंटर की पढ़ाई की है।
इसके अतिरिक्त सुप्रीति ने फैशन डिजाइनिंग का डिप्लोमा कोर्स भी किया है। यह डिप्लोमा कोर्स उसने वाराणसी के नवोदय इंस्टिट्यूट से किया है।
अपनी सफलता के सम्बंध में सुप्रीति ने बताया कि शुरू से ही कुछ अलग कर गुजरने की इक्षा थी। मिस पैसिफिक बिहार बिहारी युवतियों के लिए एक आकर्षक मंच है अपनी प्रतिभा दिखाने का।
सुप्रीति ने फैशन कोरियोग्राफर अतुल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा है कि सर ने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया जिसके कारण मैं मिस पैसिफिक बिहार के फाइनलिस्ट तक पहुँच पायी हूँ।
सुप्रीति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता समेत अपने गुरुजनों को भी दिया है।




Recent Comments