
पानापुर(सारण) शुक्रवार को छात्र संगठन आईसा के नेतृत्व में जे एन यू में फीस बृद्धि के खिलाफ कर रहे छात्रों पर पुलिसिया दमन के खिलाफ पानापुर में छात्रों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। जो पानापुर मठिया से हनुमान मंदिर होते हुए गाँधी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधन में छात्र नेता अनुज कुमार दास नें कहा कि जेएनयू में फीस वृद्धि से मोदी सरकार गरीब , दलित छात्रों को जेएनयू में पहुँचने नहीं देना चाहती है ।और शिक्षा को निजी हाथों में सौपने की सरकार की मानसिकता को छात्र , नौजवान बर्दास्त नहीं करेंगें । अनुज कुमार दास ने सरकार से बढ़ें हुए फीस को कम करने और आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिसिया दमन बंद करने की मांग की।सभा को संबोधन करने वालों में रितेश कुमार, अमर कुमार यादव, अमरजीत राम , युवा नेता परवेज आलम सहित दर्जनों छात्र सामिल हुए।




Recent Comments