बिजली फ्रेंचाइजी कर्मियों से मारपीट
वसुली गई बिजली बिल की रकम भी छीना
दिघवारा(सारण) स्थानीय दिघवारा थाना क्षेत्र के उन्हचक गांव में बिजली बिल रीडिंग एवं राजस्व संग्रहन में लगी संस्था के कर्मियों के ग्रामीण द्वारा मारपीट एवं उनसे वशूली गई रकम को छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले को लेकर कनीय विधुत अभिंयता आपूर्ति प्रक्षेत्र दिघवारा सजंय कुमार रमण ने दिघवारा थाना में प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया है।उक्त आवेदन के अनुसार शैलेन्द्र कुमार सिंह दिघवारा आपूर्ति प्रक्षेत्र में विधुत राजस्व वशूली एवं मीटर रीडिंग का कार्य करते है।इनके दो कर्मी जब इस कार्य को लेकर उन्हचक पहुँचे जहां उन्हचक निवासी राजू कुमार पिता उपेन्द्र साह ने कर्मियों के साथ मारपीट किया साथ ही राजस्व वशूली किये गए राशि लगभग 51 हज़ार रुपये भी छीन लिए। वही कर्मियों के साथ हुई घटना के बाद से विभागीय स्तर पर चर्चाव्याप्त है।साथ ही ऐसी घटना करने वालो पर बिजली विभाग द्वारा के सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही गई है।




Recent Comments