परवेज अख्तर/सिवान;
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव से पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. शनिवार की अहले सुबह हुयी छापेमारी के दौरान 855 बोतल 180 एमएल की अंग्रेजी शराबव 8 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया. पुलिसिया कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
मालूम हो कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मिश्रवलिया गांव स्थित बुन्नीलाल पासी उर्फ बुन्नीलाल चैधरी के घर में बड़े पैमाने पर शराब मंगवा कर बिक्री के लिए छिपायी गयी है. इस सूचना के बाद आनन-फानन में पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बीरेंद्र सिंह व थाना पुलिस बल शामिल थी. टीम ने छापेमारी करते हुए बुन्नीलाल पासी उर्फ बुन्नीलाल चौधरी के घर से 855 बोतल अंग्रेजी शराब व 8 लीटर शराब बनाने वाली स्प्रिट बरामद किया. इसके बाद शराब कारोबारी बुन्नीलाल चौधरी व उनके पुत्र मनीष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. इस तीन नामजद शराब कारोबारी सोनू कुमार चौधरी, रोहित चौधरी पिता बुन्नीलाल चौधरी तथा मिश्रवलिया गांव निवासी अवधेश मिश्रा का पुत्र सुमित मिश्रा फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. जिन्हें पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. वहीं नामजद तीन कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
—————–




Recent Comments