चिकित्सा प्रभारी ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

मढ़ौरा ।
रविवार से शुरु हो रहे पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान हेतु शनिवार को रेफरल अस्पताल की एएनएम ने एक जागरूकता रैली निकाली । रैली को चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली रेफरल अस्पताल से निकल कर मुख्य बाजार में पहुंची जहां से वापस अस्पताल लौट गयी । चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान में आशा आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम की टीम काम करेगी । कुल 109 टीम का गठन किया गया है जिसमें 33 सुपरवाइजर क्रियाशील रहेगे । प्रखंड में शुन्य से 5 वर्ष के बीच 37 हजार बच्चों को पल्स पोलियो का डोज पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । लक्ष्य को प्रभावी रूप से पूरा करने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है । कार्य के दौरान भी इसकी प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन तिवारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की मॉनिटरिंग में डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ की टीम भी लगातार सक्रिय है और प्रत्येक स्तर पर उनके द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है । इस मौके पर बीएचएम, बीएएम, डीएम एंड ईए , बीएमसी, एएनएम सहित अन्य उपस्थित थे ।