सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान,
हसनपुरा. सिसवन सीवान मुख्य पथ एस एच 89 व एमएच नगर थाना के हसनपुरा पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की दो पहर दो बाइक की सीधी टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गये. घायलों में हुसैनगंज थाने के घीसनापुर निवासी श्रीनिवास यादव व दूसरा इसी थाने के पतियांव निवासी मनोज तिवारी है. घटना के पश्चात थाने के जमदार मुन्ना यादव ने दोनों घायलों को इलाज के लिये हसनपुरा स्थित अस्पताल भेजवाया. जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्रीनिवास यादव अपने घर घीसनापुर से हसनपुरा सीओ के पास आ रहे थे. उनके पीछे से मनोज तिवारी बाइक से अपने घर जा रहे थे. तभी श्रीनिवास यादव ने जैसे ही अपना बाइक में ब्रेक लगाया, तभी पीछे से मनोज तिवारी ने ने ठोकर मार दिया. जिससे दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे गिर गये.
————–




Recent Comments