दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में NDRF की टीम के द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। टीम कमांडर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि आपदा दो प्रकार के होते है- प्राकृतिक आपदा और मानव निर्मित आपदा। इन आपदाओं से कैसे बचा जाए, इसका सामना कैसे किया जाए, इसके बारे में विस्तार से छात्रों को। प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज छात्र, छात्राओं को बाढ़, भूकंप, आगलगी, एक्सीडेंट आदि से बचाव के तरीकों को बताया गया। साथ ही हार्ट अटैक आने पर सी पी आर देने के तरीके, हड्डी टूटने पर प्राथमिक उपचार करने, मूर्छित व्यक्ति को प्रथम उपचार देने के बारे में, एक्सीडेंट में उपचार, सर्पदंश के इलाज के बारे में विस्तार के से बताया गया। NDRF टीम के सदस्यों के द्वारा बताए गए आपदा से बचाव के तरीको को स्वयं छात्र- छात्राओं ने प्रैक्टिकल रूप में किया। प्रभारी प्राचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने कहा विभिन्न प्रकार के आपदाओं से बचाव के उपाय के बारे में छात्रों ने देखा और सीखा, निश्चित तौर पर बच्चे इससे लाभान्वित होगे। वही विद्यालय की शिक्षिका मेरी एडलीन ने कहा NDRF टीम के द्वारा आपदा से बचाव के विभिन्न तरीकों को बताया गया जो बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। भूकंप, आगलगी के समय भगदड़ नहीं करना करना चाहिए, बल्कि संयम से अपना बचाव करते हुए दूसरों की सहायता करनी चाहिए। टीम के द्वारा बोतल और प्लास्टिक के डब्बे से बाढ़ में बचाव के लिए आत्मरक्षक गार्ड बनाना, स्ट्रेचर आदि का निर्माण करना। सीखाया, जिसे छात्र- छात्राओं ने खुद बनाकर भी सीखा। प्रशिक्षण में विद्यालय की शिक्षिका रानी कुमारी, रिज़वाना तबस्सुम, सुनीता कुमारी, रितु झा, सोमा, सीमा भारती, स्वर्णलता भारती, जयप्रकाश उपाध्याय, संजीव कुमार, रवि कुमार, विनोद कुमार, आलोक कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित हुए।