सारण :मढौरा में कैंसर पीड़ित को मिली प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता
मढौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड के तेजपुरवा में कैंसर से पीड़ित महिला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता मिली है । कैंसर से पीड़ित महिला संगीता देवी को 84600/-रुपये स्वीकृत राशि का पत्र भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने पीड़िता को सौंपी । आपको बता दे की तेजपुरवा गांव निवासी भरत साह की पत्नी संगीता देवी कैंसर से पिछले कुछ महीनों से जूझ रही थी । आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण इलाज में व्यवधान पर रहा था । जिसकी खबर भाजपा के कार्याकर्ताओं ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को दी । सांसद श्री रूडी के प्रयास से शीघ्र ही 84600/-की राशि स्वीकृत हो गई । प्रधानमंत्री राहत कोष से स्वीकृत अनुदान की राशि की स्वीकृति पत्र स्थानीय भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने पीड़िता को परिजनों के सामने सौंपी ।अनुदान की स्वीकृत राशि का पत्र मिलने पर पीड़िता संगीता देवी और उनके पति भरत साह ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार जताते हुये कहा की इस राशि से मेरे जीवन को जीने के लिये और उम्र दिया है । इसलिए आप सभी का धन्यवाद । इस मौके पर भाजपा के ललन जयसवाल , युवा मोर्चा के नेता युवराज भास्कर, राकेश कुमार सिंह, रवींद्र सिंह , कुणाल सोनी , उमेश सिंह , शशि साह , मिट्ठू महतो , राकेश उजाला , मनोज राय सहित अन्य भी थे ।




Recent Comments