छपरा शहर के विकास संबंधित कार्य योजनाओं में तेजी लाने का विधायक ने अधिकारियों को दिया निर्देश
#योजना कार्य के पूरा होने में हो रहे विलम्ब पर विधायक ने जताया नाराजगी


छपरा :शहर में विधायक कोष से विकास संबंधित कार्य में विलंब संबंधित दिक्कत को देखते हुए स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने जिला योजना पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी के साथ स्थानीय परिसदन में बैठक की। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास संबंधित कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनता को जबाब सीधे तौर पर जनप्रतिनिधि को देना पड़ता है और आपके ढुलमुल रवैय से विकास संबंधित कार्य मे लगातार अचड़न आ रही है यह अब चिंतनीय विषय बन चुका है। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विधायक के कड़े तेवर के बाद यथाशीघ्र कार्य संपन्न कर लेने की बात कहीं। इस दौरान भाजपा नेता राजेश फैशन, अभिनव सिंह, मो० आमिल इत्यादि लोग उपस्थित थे।