मढ़ौरा नगर पंचायत में 28 करोड़ का वित्तीय बजट पास : सड़क , स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर रहा फोकस
#बजट के राशि से विकास कार्यों को मिलेगी गति
# सड़क और पुल पर खर्च होगा 10 करोड़, सीवेज और ड्रेनेज पर 2.5 करोड़


मढ़ौरा (सारण)
नगर पंचायत मढ़ौरा का बजट इस वितीय वर्ष में 28 करोड़ का होगा I मुख्य पार्षद ललन राय की अध्यक्षता में इओ जमाल अख्तर अंसारी , लेखापाल रंधिर कुमार सहित उपस्थित 11नगर पार्षदों ने नगर सरकार भवन में आयोजित बैठक में बजट पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बजट को पास कर दिया I बजट में विकास कार्यों को फोकस किया गया है बजट की राशि में सड़क,पुल-पुलिया,सीवेज, ड्रेनेज,लाइट, सफाई उपकरण के साथ स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण को फोकस किया गया है I बजट को मुख्य पार्षद ने अन्य पार्षदों के समक्ष रखा जिसे पार्षदों ने सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया I
अलग अलग योजना के लिए तय की गई राशि
सड़क और पुल-पुलिया निर्माण पर – 10 करोड़
सीवेज और ड्रेनेज के निर्माण और मरम्मती पर – 2.5 करोड़
एलईडी स्ट्रीट लाइट और मास्ट लाइट पर – 1.2 करोड़
सफाई तंत्र को विकसित करने हेतु उपकरण खरीद पर -1.5 करोड़
स्वच्छता और शौन्दर्यीकरण पर – 5 लाख
सबके लिए आवास योजना पर – 1 करोड़
सार्वजानिक सौचालय और मूत्रालय निर्माण पर – 50 लाख
वेंडर जोने के निर्माण पर- 2 करोड़
शौचालय निर्माण पर- 1 करोड़
कचरा सफाई पर – 60 लाख
डोर टू डोर कचरा संग्रहण पर- 60 लाख सहित अन्य योजना पर खर्च
बजट चर्चा में 16 में ग्यारह पार्षद रहे उपस्थित
सत्र 2018-19 के बजट चर्चा में नगर पंचायत के कुल 16 पार्षद में से ग्यारह पार्षद उपस्थित रहे I उपस्थित पार्षदों में मुख्य पार्षद ललन राय,पार्षद गीता देवी,मीरा देवी,राखी देवी,सीता देवी,गीता देवी,निर्मला देवी,मालती देवी,अमरजीत प्रसाद,अर्जुन राम,जीतेन्द्र साह आदि उपस्थित थे I बजट पर चर्चा संक्षिप्त रही मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा के बाद बजट को सभी पार्षद ने अपनी सहमती दे दी I
साभार :संजीव कुमार , दैनिक भास्कर /मढौरा




Recent Comments