
छपरा विधायक ने विधानसभा में सत्र के दौरान उठाया संग्रहालय भवन का मामला
पटना /छपरा : छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने विधानसभा में छपरा में बन रहे संग्रहालय भवन का मामला उठाया। अपने प्रश्न में विधायक श्री गुप्ता ने पूछा है कि छपरा के बस स्टैंड के सामने 12 वी वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में बन रहे संग्रहालय भवन के निर्माण कार्य व उसे आमलोगों के लिए खोले जाने की चर्चा की है।विधायक ने सूबे के कला संस्कृति मंत्री से यह प्रश्न पूछा है।इस संबंध में विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने बताया कि 9 जून 2011 को तीन करोड़ उनसठ लाख की लागत से बस स्टैंड के सामने संग्रहालय भवन का निर्माण कार्य होना था।विधायक ने यह भी प्रश्न उठाया है कि 18 जनवरी 2018 को जब इस संग्रहालय भवन का उद्घाटन कर दिया गया है तो इसे आमजनों के लिए शीघ्र खोला जाय ताकि छपरा की धरती सूबे में अपना एक और अलग स्थान इस क्षेत्र में दर्ज करा सकें।




Recent Comments